दिल्ली-एनसीआर का मौसम- कल से हो रही लगातार बारिश, कहीं फुहार… तो कहीं मूसलाधार बारिश

Spread the love

 

 

दिल्ली-NCRमें कल दोपहर से रुक-रुक कर बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह जारी है। दिन के बाद कल रात 10 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है। एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। इससे दो दिन की गर्मी और उमस कम हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश की बात कही है।

दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश रुक-रुक कर होती रही। लगातार बारिश के कारण अधिकांश सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है। इससे दिन निकलते ही सड़कों पर जाम की आशंका है।

आज सुबह से जोरबाग, मिंटो रोड और कनॉट प्लेस इलाके में झमाझम बारिश की खबर है। नोएडा और आसपास के  इलाकों में भी बारिश चल रही है।

 

जमकर बरसे बदरा, उमस से मिली राहत
राजधानी में कल शाम 5 बजे जमकर बादल बरसे। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। जगह-जगह लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान है।

 

जानें पांच दिन कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली में फिर झमाझम बारिश वाला मौसम बन गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में चार अगस्त तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं।

और पढ़े  NDA से पहली बार चुने गए सांसदों के साथ आज नाश्ते की मेज पर मुलाकात करेंगे PM मोदी


Spread the love
  • Related Posts

    आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में उनके…


    Spread the love

    डीयू छात्रसंघ चुनाव का एलान- 18 सितंबर को मतदान, 19 सितंबर को आएगा रिजल्ट, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव का बिगुल बज गया है।  डूसू चुनाव इस बार 18  सितंबर को होगा, जबकि 19 सितंबर को मतगणना होगी। डीयू ने चुनाव को…


    Spread the love