अयोध्या- क्षतिग्रस्त पुलिया का होगा निर्माण, ऊबड़-खाबड़ गली होगी ठीक

Spread the love

अयोध्या सुबह के 7:00 बजे थे। नियावां चौराहे पर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ के नेतृत्व में मौजूद था। इसी बीच महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार पहुंचे। यहां महापौर का पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता बुद्धिपाल प्रजापति ने अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पार्षद अर्जुन यादव उर्फ सोमू भी मौजूद थे। इसके बाद शुरू हुआ निरीक्षण का सिलसिला।
‘नगर की सरकार आपके द्वार’ मुहिम के तहत निरीक्षण की शुरुआत कैंट रोड पर चल रहे नाला सफाई कार्य से हुई। नाला सफाई के लिए जेसीबी के साथ ही नाला गैंग भी तत्पर दिख रहा था। यहां थोड़ी देर रुक कर बातचीत करने के बाद महापौर पाटेश्वरी बिहार की ओर बढ़े। कॉलोनी में खड़ंजा ऊबड़-खाबड़ दिखा। यहां लोगों ने नाली मुख्य नाले से कनेक्ट न होने की शिकायत की। महापौर ने सफाई निरीक्षक कमल कुमार को बुलाकर समस्या का हल करने का निर्देश दिया।
स्थानीय निवासी नवीन कुमार ने सड़क को सही कराने की जगह आरसीसी बनाने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने आरसीसी सड़क बनाने के पहले सीवर का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। तब तक खड़ंजा को मजदूरी के आधार पर सही करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश निर्माण विभाग के अभियंताओं को दिया।
थोड़ा आगे बढ़ने पर आशीष कौर ने महापौर से तिलौजी की गली में कूड़ा डालने की शिकायत दर्ज कराई और चलकर देखने का आग्रह किया। काफिला आगे बढ़ा तो आर्य कन्या गली में इंडिया मार्का-टू हैंडपंप चला कर जांच की। नल सही पाया गया। यही घरों में सप्लाई हो रहे पानी की जांच राम का घर से जुड़ी टीम ने की। टीडीएस 390 पाया गया। इससे अच्छी गुणवत्ता के पानी की सप्लाई की पुष्टि हुई। यहीं कुआं पाटे जाने की शिकायत सामने आई। महापौर ने कुएं के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया।
यहां डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कर्मचारी सक्रिय दिखा। यहां से काफिला आलोकपुरी कॉलोनी की ओर मुड़ा। यहां सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए। रामपथ से डॉ. पीके श्रीवास्तव के मकान तक जल भराव की समस्या सामने आई, जिसके निदान के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने जनशिकायत पर कंधारी बाजार-आर्य कन्या रोड के नाले को राम पथ से कनेक्ट करने का निर्देश दिया। यहां डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की टीम 10 दिन से न आने की शिकायत मिली, जिसकी जांच का निर्देश नगर आयुक्त ने दिया।
डॉ. अलका सिंह की गली होते हुए दल बेदी आइसक्रीम पहुंचा तो नाले पर पुलिया की दीवार टूटी देखकर रुक गया। यहां पुनर्निर्माण के लिए पत्रावली तैयार करने की कही गई। स्थानीय निवासी मानुल्ला ने पत्नी की दिव्यांगता का हवाला देकर आवास की मांग की।
व्यापारी सुरेश कुमार ने बताया कि अलका टावर में 300 दुकाने होने के बावजूद अग्निसमन संबंधी की व्यवस्था न होने की शिकायत दर्ज कराई। महापौर ने रिकाबगंज हनुमानगढ़ी तक निरीक्षण किया और नाला को मुख्य नाले से जोड़ने का निर्देश दिया। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, सहायक अभियंता जलकल जयकुमार, सफाई निरीक्षक राजेश वर्मा, पूर्व पार्षद राम आशीष निषाद, पार्षद रमाशंकर निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, भाजपा नेता मीडिया सह प्रभारी अंशुमान मित्रा, नीरज यादव, रमेश राना, एकता भटनागर, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग: गैस बुकिंग के लिए जारी हुआ ये नया नंबर, मिस्ड कॉल से सिलिंडर होगा बुक, तुरंत नोट कर लें

Spread the love
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love