मंजू हत्याकांड: CRPF जवान की पत्नी का कत्ल..बीच सड़क पर गोलियों से भून डाला, ऐसी वारदात ने दहला दिया दिल

 

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव सारंगपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम को कोर्ट में तारीख कर लाैट रही मंजू (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं, जिससे वो जीवित न बच सके। परिजनों का आरोप है कि ये कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि मंजू के पति ने किया है। मंजू का पति सीआरपीएफ में तैनात है। उससे भरण पोषण का केस कोर्ट में विचाराधीन था।

मंजू की हत्या के बाद बेटी मोहिनी (9) और बेटा आरके (7) फूट-फूटकर रो रहे थे। वह शव से लिपट गए। उन्हें पुलिस ने किसी तरह अलग किया। बेटी एक ही बात कह रही थी कि अब किसके सहारे जीएंगे। मोहिनी कक्षा 4 में पढ़ती है। मां के शव के पास बैठी वह बार-बार बेहोश हो रही थी। हर बार होश में आते ही बोलने लगती थी, अब कौन हमारा ख्याल रखेगा? पापा ने हमसे मां ही छीन ली। मोहिनी की ये बातें सुनकर हर किसी की आंख भर आईं। परिजनों ने बताया कि मंजू मायके में रहकर मजदूरी करके बच्चों का पेट पाल रही थी। उन्होंने फतेहाबाद में प्लॉट भी खरीद लिया था मगर इस जमीन ने भी उसकी जिंदगी को चैन नहीं लेने दिया। करीब एक साल पहले प्लॉट के बारे में मंजू की ननद से कहासुनी हुई थी जो मारपीट में बदल गई। मामला थाने भी पहुंचा था।

CRPF jawan's wife murdered married woman shot dead in middle of road

बड़ा बेटा पिता के साथ, मगर मां से दूर
मंजू का बड़ा बेटा अमर पिछले कुछ समय से अपने पिता मनोज के साथ रह रहा था। मां-बेटे के बीच दूरी भले थी, लेकिन रिश्ते की गर्माहट खत्म नहीं हुई थी। अब मां के नहीं रहने की खबर से अमर भी गहरे सदमे में है।

और पढ़े  23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

 

भविष्य पर खड़े हो गए सवाल
तीन मासूम बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक मां जिसने अपनी पूरी जिंदगी संघर्ष में गुजार दी, उसकी मौत ने न सिर्फ उसके जीवन की कहानी खत्म की, बल्कि उन बच्चों की भी दुनिया उजाड़ दी जिनके लिए वह जी रही थी।

CRPF jawan's wife murdered married woman shot dead in middle of road

14 साल पहले हुई थी शादी 
गढ़ी केसरी, थाना निबोहरा निवासी हरी सिंह ने बताया कि बेटी मंजू की शादी 14 साल पहले गांव समोना, राजाखेड़ा (राजस्थान) निवासी मनोज कुमार उर्फ चरन सिंह के साथ हुई थी। मनोज सीआरपीएफ में राजस्थान में तैनात है। दोनों के बीच 8 साल से विवाद चल रहा था।

 

मायके में रहती थी मंजू 
इस कारण मंजू अपनी 9 वर्षीय बेटी मोहिनी और 7 वर्षीय बेटे आरके के साथ मायके में रह रही थी। उन्होंने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का वाद दर्ज कराया था। शुक्रवार को कोर्ट में तारीख थी। इसमें पेश होने मंजू सुबह दीवानी गई थी।

CRPF jawan's wife murdered married woman shot dead in middle of road

पैदल जा रही थी गढ़ी केसरी 
पिता ने बताया कि शाम तकरीबन 4:30 बजे बेटी फतेहाबाद आई थी। इसके बाद गढ़ी केसरी पैदल जा रही थी। गांव सारंगपुर से आगे कुतुकपुर गोला के समीप मंजू को बेटी मोहिनी ने फोन किया। उनसे आने के बारे में पूछा। मंजू ने कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही।

 

झाड़ियों में जा गिरी मंजू 
आरोप लगाया कि मंजू सारंगपुर से कुछ दूर पहुंची थी कि गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंजू सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ देर बाद लोग करीब पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

और पढ़े  UP- अमित शाह की मौजूदगी में आज तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

 

मौके से तीन खोखे मिले
डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि घटनास्थल पर तीन खोखे मिले हैं। प्रथम दृष्टया महिला के एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। पति पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
बेटी से बताई थी पीछा करने की बात
बेटी मोहिनी ने बताया कि मां ने फोन पर हुई बातचीत में कहा था कि रास्ते में बाइक सवार पिता मनोज, चाचा और फूफा पीछा कर रहे हैं। उनके साथ विवाद कर रहे हैं। वह तेजी से घर की तरफ आ रही थीं। उन्होंने कुछ देर बाद फोन काट दिया। बाद में उनकी हत्या की जानकारी फोन पर मिली।
CRPF jawan's wife murdered married woman shot dead in middle of road
कहा था जिंदा नहीं छोड़ेंगे
पिता हरी सिंह ने बताया कि मंजू के तीन बच्चे अमर (11), मोहिनी (9) और आरके (8) हैं। दामाद के अन्य महिला से प्रेम संबंध हैं। वह उसी के साथ रह रहा है। बेटी को घर से निकाल दिया था। आरोप लगाया कि तारीख के दिन ही पति और उसके रिश्तेदारों ने धमकी दी थी कि जिंदा नहीं छोड़ेंगे। उन्हें नहीं पता था कि वह सच में ऐसा कर देंगे।
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…