उत्तराखंड : कांग्रेस का तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर होगा ऋषिकेश में, जुटेंगे कुई दिग्गज नेता..

Spread the love

उत्तराखंड कांग्रेस का तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा। एआईसीसी की मीडिया प्रभारी जरिता लैफ्टलांग और राजीव महर्षि ने बताया कि तीन दिवसीय मंथन शिविर तीन से 5 अगस्त तक ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा। विचार मंथन शिविर में राज्य का शीर्ष नेतृत्व एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगा। उन्होंने बताया कि मंथन शिविर में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही शिविर में चुनाव से जुड़े मुख्य विषयों पर विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिलाध्यक्ष, सभी कमेटी, अनुसांगिक संगठन, विभाग एवं पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। शिविर में मैनिफेस्टो के लिए सुझाव, प्रस्तावित मुद्दे, अभियान, प्रस्तावित यात्राएं और सभाएं, चुनाव के दौरान बरते जाने वाले जरूरी एहतियात, चुनाव की तैयारी के लिए व्यक्तिगत कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसी दौरान सभी कमेटियों के सदस्य अपने प्रस्ताव कोर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। विचार मंथन शिविर का उद्देश्य विधानसभा चुनाव की रणनीति व चुनाव प्रबंधन को लेकर किया जा रहा है। 

जरिता ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे में विफल रही है। 2017 चुनाव में भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया। विचार मंथन शिविर के पहले दिन तीन अगस्त को सभी कमेटियों से फीडबैक लिया जाएगा और आगे की कार्ययोजना मांगी जाएगी। दूसरे दिन चार अगस्त को सभी फ्रंटल संगठन प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की जाएगी। तीसरे दिन पांच अगस्त को कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक होगी। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चिंतन मंथन और रणनीति तय की जाएगी।

और पढ़े  Rain: बारिश से उफान पर आया भट्टा फॉल, रौद्र रूप देख सहमे पर्यटक, तेज बहाव के चलते बढ़ी सतर्कता

Spread the love
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून- अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *