बड़ी खबर – सीएम धामी का अभी जारी रहेगा प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला, अब आएगी पुलिस कप्तानों के तबादलों की बारी, देर रात भी ताश के पत्तों की तरह फेंट दी नौकरशाही….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आखिरकार 34 और नौकरशाहों को ताश के पत्तों की तरह फेंट डाला। पिछले एक पखवाड़े में धामी सरकार का ये दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है। माना जा रहा है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब धामी राज की नौकरशाही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल की छाया से काफी हद तक बाहर आ गई है। त्रिवेंद्र राज के हेवीवेट माने जाने वाले तकरीबन सभी नौकरशाहों की कुर्सियां बदली जा चुकी हैं।

प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा है कि धामी सरकार में नौकरशाही में बदलाव का यह सिलसिला अभी नहीं थमा है। अभी कुछेक जिलाधिकारियों की कुर्सियां हिल सकती हैं। कहा यह भी जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले जिलाधिकारियों व कप्तानों को बदला जाना है। प्रशासनिक बदलाव की एक मुख्य वजह यह भी मानी जा रही है।

नौकरशाही में बदलाव की यह बयार यहीं नहीं थमेगी। पुलिस कप्तानों को भी बदले जाने की संभावनाएं हैं। आईपीएस अफसरों को बदलने के लिए गृह विभाग में होम वर्क शुरू हो गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेशभर में आज BJP की सेवा ज्योति यात्रा, CM धामी समेत शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग जगह संभाली कमान
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…