नैनीताल / हल्द्वानी : अब रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर लगी रोक

आज दिनांक 21 को डॉ0 श्री जगदीश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती रिचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, श्री शान्तुन पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी महोदय की अध्यक्षता एवं उपस्थिति में कोतवाली हल्द्वानी के सभागार में स्थित थाना हल्द्वानी, काठगोदाम, मुखानी क्षेत्र में स्थित मंदिर के पुजारी, मस्जिद के इमाम, गुरुद्वारा के ग्रन्थी/ प्रबंधक, चर्च के पादरी, बैंकट हॉल/ डीजे प्रबंधों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
उक्त गोष्ठी में वर्ष 2018 में माननीय न्यायालय नैनीताल द्वारा जनहित याचिका में धार्मिक स्थलों में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर निर्धारित डेसीबल से अधिक की ध्वनि किए जाने पर प्रतिबंध एवं रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु विचार विमर्श किया गया। जिसमें विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन किये जाने का आश्वासन दिया गया जिसमें जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि इसमें टीम गठित की जाएगी जिनके द्वारा निरीक्षण किया जाएगा यदि किसी समारोह में 15 दिवस का समय लगने पर जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाए। रात्रि के समय 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का किसी भी प्रकार से प्रयोग ना किया जाने का अनुरोध किया गया। व डीजे बैंकट हॉल संचालकों को निर्देशित किया गया कि यदि किसी के द्वारा रात्रि के समय 10:00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रकार किया जाता है तो उनके विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  मसूरी हादसा: गज्जी बैंड के पास सड़क से नीचे खाई की तरफ गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, 5 युवक थे सवार

उक्त गोष्टी में चर्च, मस्जिद, मंदिर, गुरुद्वारा के धर्म गुरुओं के साथ-साथ डीजे /बैंकट हॉल के संचालक व श्री मनोज रतूड़ी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, श्री सुशील कुमार थानाध्यक्ष मुखानी, हल्द्वानी थाने के समस्त चौकी प्रभारी थाना ,अभि0 सूचना इकाई हल्द्वानी अधि0/ कर्मचारी गणआदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…