गैरसैंण सत्र के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अलग ही सहज अंदाज देखने को मिला। गैरसैंण से जीवीके हेलीपैड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री हवाई सफर से आगे जाने के बजाय कार में सवार हुए और श्रीनगर से देहरादून तक पूरे सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति परखने के साथ-साथ जमीनी हकीकत जानी और आम जनता से सीधा संवाद किया।
मुख्यमंत्री संगम व्यू प्वाइंट पहुंचे, जहां से उन्होंने अलकनंदा और भागीरथी के पवित्र संगम के दर्शन किए। उन्होंने देवप्रयाग संगम और मां गंगा को नमन करते हुए प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के इस जमीनी दौरे और जनसंवाद की स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।







