लखनऊ: राहुल गांधी की आज कोर्ट में पेशी,आ सकते है लखनऊ,भारतीय सेना पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप

Spread the love

 

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना है। आज पेशी के लिए राहुल गांधी लखनऊ आ सकते हैं।

विशेष अदालत ने इस मानहानि मामले में दायर शिकायत का संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी को आरोपी के रूप में तलब किया है। कांग्रेस नेता ने समन के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की थी लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली।

 

बता दें कि यह मानहानि की शिकायत बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने दायर की थी। यह मामला फिलहाल लखनऊ की एक अदालत में लंबित है। शिकायत में दावा किया गया कि राहुल गांधी ने 16 दिसंबर 2022 को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी 9 दिसंबर 2022 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प से जुड़ी थी। शिकायत के अनुसार कि राहुल ने बार-बार अपमानजनक तरीके से कहा था कि चीन की सेना अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों को पीट रही है और भारतीय प्रेस इस संबंध में कोई सवाल नहीं पूछेगा।

लखनऊ की अदालत ने पहली नजर में माना था कि राहुल के बयान से भारतीय सेना और उससे जुड़े लोगों और उनके परिवारों का मनोबल कम हुआ है। इस मामले में अदालत ने राहुल को पेश होने का आदेश दिया था, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

और पढ़े  अयोध्या में आज से गूंजेगा पंचकल्याणक महोत्सव का मंगल स्वर, 923 जिन प्रतिमाओं की होगी भव्य प्राण-प्रतिष्ठा

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर के दान में गबन मामले की जांच तेज,अब तक नहीं हुई किसी पर FIR, कहीं अंदर सुबूत तो नहीं मिटाए जा रहे? 

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में दान की राशि चोरी होने के मामले में सवाल ही सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिल पा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा सवाल है कि…


    Spread the love

    अयोध्या- विधायक रामचंद्र यादव ने मृतक गैस राम रावत की पत्नी को 2 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

    Spread the love

    Spread the love     सऊदी अरब में रुदौली क्षेत्र के निवासी गैस राम रावत की मौत का मामला,विधायक रामचंद्र यादव ने मृतक गैस राम रावत की पत्नी को 2…


    Spread the love