शाहजहांपुर- गनर पर हमले का मामला: साध्वी प्राची ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर DM को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

नर पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर साध्वी प्राची ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि मुख्यमंत्री का कहना है कि अपराधी को अपराधी की भाषा में समझाया जाए।

शनिवार सुबह साध्वी प्राची, झंकार सिंह के परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। साध्वी प्राची ने बताया कि उनके गनर रहे झंकार सिंह और भाइयों पर 19 जून को गांव के कुछ लोगों ने हमला किया था। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी, लेकिन खुदागंज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

आरोप लगाया कि 21 जून को सुबह झंकार सिंह पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया। रायफल से फायर किया। आरोपी उन्हें मरा समझकर भाग गए। बरेली में गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया।

तीन आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। 22 दिन बीत चुके हैं। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके असलहे के लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। एसपी से मिलकर भी बात की।


यूपी-उत्तराखंड में पहचान छिपाकर व्यापार करने वालों के लिए नहीं जगह
साध्वी प्राची ने कहा कि सावन बहुत पवित्र महीना होता है। इस दौरान मांस की दुकानें बंद होनीं चाहिए। कुछ लोग नाम बदलकर, पहचान छुपाकर शुद्ध शाकाहारी भोजनालय की आड़ में कुछ और परोस रहे हैं। ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए। अपनी असली पहचान छिपाकर व्यापार करने वालों को अब यूपी-उत्तराखंड में जगह नहीं मिलेगी।

और पढ़े  नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत,कामिनी ने कुछ समय पहले छोड़ दी थी BPO की नौकरी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- 15 को निकलेगी भगवान की पालकी यात्रा

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या कार्यालय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा नवगठित धार्मिक समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक श्री रामवल्लभा कुंज मंदिर में हुई। इस दौरान…


    Spread the love

    अयोध्या- श्री राम बल्लभा कुंज के पूर्वाचार्य हरिनाम दास वेदांती को पुण्य तिथि पर नमन कर संत महंतो धर्माचार्यों ने पुष्पांजलि अर्पित किया

    Spread the love

    Spread the love    गौ संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बल्लभा कुंज के पूर्वा चार्य स्वामी श्री हरिनाम दास वेदांती जी महाराज की पुण्य तिथि पर संत,…


    Spread the love