अयोध्या: अयोध्या धाम में श्री शुभगिरि महल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न।

 अयोध्या के तुलसी उद्यान से ठीक पीछे स्थित श्री शुभगिरि महल का भव्य उद्घाटन समारोह आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस आयोजन में कुशाग्र विक्रम सिंह, तन्मय सिंह, और यश प्रताप सिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिन्होंने समारोह के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। होटल के संचालन के विषय में, आयोजकों ने बताया कि श्री शुभगिरि महल में आने वाले सभी अतिथियों को सम्मानपूर्ण और उच्च-स्तरीय व्यवस्थाएं प्रदान की जाएंगी। विशेष रूप से तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अयोध्या: अयोध्या धाम में श्री शुभगिरि महल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न।उन्होंने जोर देकर कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह पहल अयोध्या आने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरामदायक प्रवास सुनिश्चित करेगी। श्री शुभगिरि महल अयोध्या के बढ़ते पर्यटन और धार्मिक महत्व के बीच एक नया और महत्वपूर्ण आयाम जोड़ेगा।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…