शाहजहांपुर- गनर पर हमले का मामला: साध्वी प्राची ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर DM को सौंपा ज्ञापन

 

गनर पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर साध्वी प्राची ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि मुख्यमंत्री का कहना है कि अपराधी को अपराधी की भाषा में समझाया जाए।

शनिवार सुबह साध्वी प्राची, झंकार सिंह के परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। साध्वी प्राची ने बताया कि उनके गनर रहे झंकार सिंह और भाइयों पर 19 जून को गांव के कुछ लोगों ने हमला किया था। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी, लेकिन खुदागंज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

आरोप लगाया कि 21 जून को सुबह झंकार सिंह पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया। रायफल से फायर किया। आरोपी उन्हें मरा समझकर भाग गए। बरेली में गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया।

तीन आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। 22 दिन बीत चुके हैं। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके असलहे के लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। एसपी से मिलकर भी बात की।

—
यूपी-उत्तराखंड में पहचान छिपाकर व्यापार करने वालों के लिए नहीं जगह
साध्वी प्राची ने कहा कि सावन बहुत पवित्र महीना होता है। इस दौरान मांस की दुकानें बंद होनीं चाहिए। कुछ लोग नाम बदलकर, पहचान छुपाकर शुद्ध शाकाहारी भोजनालय की आड़ में कुछ और परोस रहे हैं। ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए। अपनी असली पहचान छिपाकर व्यापार करने वालों को अब यूपी-उत्तराखंड में जगह नहीं मिलेगी।

और पढ़े  UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी
  • Related Posts

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…

    अयोध्या- विसर्जन में विधायक की झंडी ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा के भीतर शुभ-अशुभ के चर्चे तेज

          पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के सोशल मीडिया पर चल रही है फोटो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस…