अयोध्या : जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह पहुंचे अयोध्या।

Spread the love

प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह अयोध्या पहुंचे.जहाँ अयोध्या के सोहावल महोली गांव में चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में पहुंचकर पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.इस दौरान मीडिया से मुखतिब होते हुए जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने बाढ़ को लेकर कहा।पिछले 3 सालों में भारत के कई राज्यों में बाढ़ से हुई तबाही लेकिन उत्तर प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित है। जनहानि धनहानि पशुहानि किसी प्रकार की कोई हानि नहीं है।जो जमीनों का पटाव प्रभावित होने वाला क्षेत्रफल था वो 2015 और 16 में 15 लाख हेक्टेयर बाढ़ से प्रभावित हुआ था।पिछले साल घटकर 6 हज़ार हेक्टेयर हुआ। जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि इससे पहले 12 हज़ार हेक्टयर था। दिन प्रतिदिन प्रदेश सरकार के किए गए कार्यों से बाढ़ बचाव के कार्य से नुकसान नही हो रहा।सभी अधिकारियों को  डायरेक्शन दिए गए हैं। और तट बंधो की निगरानी करते रहे। बाढ़ से निपटने के लिए हर तरह की तैयारी है।वही कहा सीएम ने अंतरविभागीय बैठक कर सभी अधिकारी को निर्देश दिए हैं। प्रदेश में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। राहत के लिए राहत आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं।जगह-जगह पर नाव लगाई गई है। हर जगह पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ पूरी तरह से तैयार है।बाढ़ की दृष्टि से प्रदेश सरकार की पूरी तैयारी है। जिस तरह से प्रदेश सरकार ने किया है कार्य नहीं आएगी कोई समस्या.पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी शोभा सिंह चौहान पुत्र प्रतिनिधि डॉ अमित सिंह चौहान, डीएम, एसएसपी और भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मंच मौजूद रहे।

और पढ़े  अयोध्या- मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में, राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का जायजा

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *