लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे रवाना हुई थी और इसे रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। रास्ते में एक यात्री की हालत बिगड़ते देख क्रू मेंबर्स ने तुरंत पायलट को सूचित किया। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल  से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
अनुमति मिलते ही विमान को रात करीब 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। अचानक हुई इस लैंडिंग से विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विमान के उतरते ही एयरपोर्ट पर पहले से तैनात मेडिकल टीम ने एंबुलेंस के जरिए यात्री को तत्काल गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान विमान करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा और सभी यात्री अंदर ही बैठे रहे। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रात 12:05 बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
और पढ़े  UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
  • Related Posts

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…

    एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें

    घरेलू एलपीजी सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक अक्तूबर 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सब्सिडी के साथ तय खुदरा कीमत पर घरेलू एलपीजी रिफिल बुक करने…