कोरोना वैक्सीन लेकर ओमप्रकाश राम ने लोगों को किया जागरूक ।

आज दिनांक 31-07-2021 दिन शनिवार रोहतास जिला (सासाराम) लोकप्रिय समाजसेवी आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने आज कोविशील्ड टीका का पहला डोज लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश राम ने कहा कि कोरोना के ऊपर संपूर्ण विजय हम पूर्ण टीकाकरण करके ही पा सकते है।अगर कोरोना के तीसरी लहर से हम सभी को बचना है तो सभी मेरे छ सूत्र है पहला चुस्त रहे, दूसरा व्यस्त रहे, तीसरा मस्त रहे, चौथा स्वस्थ रहे, पाँचवा अपना नंबर आने पर टिका अवश्य ले, छठा सोशल डिस्टेसिग के नियमों का पालन करे। अगर आप सभी मेरे इन छ: सूत्रों का पालन करगे तो कोरोना कि तीसरी लहर आएगी भी और बिना किसी को नुकसान पहुंचाये जाएगी। हमें करोना से डरने कि नही सिर्फ उसके साथ जीने के तरीके को सिखने की आवश्यकता है। सरकार कोरोना से लडने के लिए सभी कारगर उपाय कर चुकी है। आम जनता का यह दायित्व है कि उन सभी उपायो को सही तरीके से उपयोग मे लाए और लागू करे। ओमप्रकाश राम ने सभी भारतवासी निवेदन किया कि कोरोना वैक्सीन आप सभी लिजिए,हमारी युनियन द्वारा रोहतास के सभी जिलों मे कोरोना वैक्सीन लगवाएजी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना से लडने के लिए सोशल डिस्टेसिग और इम्यूनिटी ताकत बढाना ही एकमात्र उपाय है।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…