शादी और धोखा- नई दुल्हन शादी के 3 घंटे बाद धोखा देकर चली गई,सच्चाई पता चलने पर पति के उड़े होश

Spread the love

दायूं के उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सौंधामई के एक युवक की शादी चार जुलाई को बनारस की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल पहुंची और उसी रात तीन बजे 65 हजार व दो लाख रुपये के जेवर लेकर भाग गई। एक लाख रुपये बिचौलिया ने शादी करवाई थी। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बिचौलिया और दुल्हन की तलाश कर रही है।

उसावां थाना क्षेत्र के गांव सौंधामई निवासी रनवीर पुत्र भगवानदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी नहीं हो रही थी। कई वर्ष से वह लड़की ढूंढ रहे थे। इसी बीच मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बसैया खेड़ा के एक रिश्तेदार से बात हुई। रिश्तेदार ने बताया कि शादी कराने वाला ललभुजिया निवासी उनका एक मित्र है। वह उनकी शादी करा देगा।

रिश्तेदार ने शादी में 80 हजार रुपये का खर्च बताया। कहा कि बनारस की लड़की से शादी करवा देंगे। इस पर रनवीर ने हां कर दी और लड़की दिखाई की रस्म हुई। तीन जुलाई को जिला अस्पताल परिसर में उन्होंने 80 हजार रुपये बिचौलिया को दे दिया। इसका वीडियो भी उनके पास है। इसके बाद उन्होंने 20 हजार रुपये बनारस से लड़की लाने के लिए दिए। 

घर पर ही हुई थीं शादी की रस्में
चार जुलाई को दो महिलाएं और दो अन्य लोग लड़की लेकर उसके घर आए। उसके घर पर ही शादी की रस्म पूरी की गई। इस दौरान उन्होंने पत्नी को 65 हजार रुपये दिए। साथ ही दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर दिए। रात में दावत होने के बाद सभी लोग सो गए थे।

और पढ़े  खेत में मिला किसान का कंकाल-; खेत देखने निकले थे बृजलाल, पुलिस बोली- किसी जंगली जानवर ने बनाया शिकार

इसी बीच करीब तीन बजे उनकी पत्नी घर से 65 हजार रुपये और जेवरात लेकर भाग गई। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- सरयू आरती में पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, हर दिन के हिसाब से तय किए गए हैं परिधानों के रंग

    Spread the love

    Spread the loveरामनगरी की शाम अब और भी मनोहारी होने जा रही है। प्रभु श्रीराम की नगरी की पहचान बन चुकी मां सरयू की संध्या आरती अब रंग, अनुशासन और…


    Spread the love

    प्राथमिकी से नाम हटाने के लिए 20 हजार रूपये घूस लेते एसआई गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love   विवेचना के दौरान नाम हटाने लिए 20 हजार रिश्वत लेने के आरोप में एसआई अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कार्रवाई शुक्रवार को…


    Spread the love