अयोध्या:- राघव मंदिर में 7 जुलाई को सरजू दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर भव्य भंडारे का आयोजन

 

 

रानी बाजार चौराहे के निकट स्थित राघव मंदिर में आगामी 7 जुलाई को पूर्व महंत सरयू दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के वर्तमान महंत कुलदीप दास महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि साकेतवासी सरयू दास महाराज एक एकांत भजनानंदी संत थे। उनका जीवन केवल भजन, सेवा और सद्‌गुणों के प्रसार को समर्पित रहा। वे हमेशा श्नर सेवा ही नारायण सेवाश् के सिद्धांत पर चलते थे और यही ज्ञान उन्होंने अपने शिष्यों को भी दिया। पुण्यतिथि के दिन हजारों श्रद्धालु राघव मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे गुरुदेव की स्मृति में आयोजित भंडारे में शामिल होंगे और मंदिर में विराजमान रामलाला का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। इस अवसर पर अयोध्या के अनेक संत-महात्मा और गृहस्थ श्रद्धालु भी सम्मिलित होंगे।

 

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…