शादी और धोखा- नई दुल्हन शादी के 3 घंटे बाद धोखा देकर चली गई,सच्चाई पता चलने पर पति के उड़े होश

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सौंधामई के एक युवक की शादी चार जुलाई को बनारस की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल पहुंची और उसी रात तीन बजे 65 हजार व दो लाख रुपये के जेवर लेकर भाग गई। एक लाख रुपये बिचौलिया ने शादी करवाई थी। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बिचौलिया और दुल्हन की तलाश कर रही है।

उसावां थाना क्षेत्र के गांव सौंधामई निवासी रनवीर पुत्र भगवानदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी नहीं हो रही थी। कई वर्ष से वह लड़की ढूंढ रहे थे। इसी बीच मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बसैया खेड़ा के एक रिश्तेदार से बात हुई। रिश्तेदार ने बताया कि शादी कराने वाला ललभुजिया निवासी उनका एक मित्र है। वह उनकी शादी करा देगा।

रिश्तेदार ने शादी में 80 हजार रुपये का खर्च बताया। कहा कि बनारस की लड़की से शादी करवा देंगे। इस पर रनवीर ने हां कर दी और लड़की दिखाई की रस्म हुई। तीन जुलाई को जिला अस्पताल परिसर में उन्होंने 80 हजार रुपये बिचौलिया को दे दिया। इसका वीडियो भी उनके पास है। इसके बाद उन्होंने 20 हजार रुपये बनारस से लड़की लाने के लिए दिए। 

घर पर ही हुई थीं शादी की रस्में
चार जुलाई को दो महिलाएं और दो अन्य लोग लड़की लेकर उसके घर आए। उसके घर पर ही शादी की रस्म पूरी की गई। इस दौरान उन्होंने पत्नी को 65 हजार रुपये दिए। साथ ही दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर दिए। रात में दावत होने के बाद सभी लोग सो गए थे।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

इसी बीच करीब तीन बजे उनकी पत्नी घर से 65 हजार रुपये और जेवरात लेकर भाग गई। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…