पुलिस की पिटाई: दबिश देने गए पुलिसकर्मी की ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Spread the love

 

गरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव पोखर में दबिश देने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध को पकड़ा, तो ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान दो दरोगा घेर लिए गए। ग्रामीणों के आगे पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिसकर्मी वहां से जान बचाकर भाग निकले।

 

बताया गया ग्रामीणों और पुलिस में नोंकझोंक शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। एसएसआई की सूचना पर थाना अछनेरा से करीब चार गाड़ियों में भरकर दर्जनों पुलिसवाले गांव पहुंच गए। आनन फानन में पकड़े गए संदिग्ध को दो गाड़ियों से थाना भेजा गया। उसके बाद दो एसएसआई जिन्हें ग्रामीणों ने घर लिया उनको थाना लेकर पहुंचे।

थाना प्रभारी अछनेरा देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए गए थे। गांव वालों को जानकारी नहीं थी ये पुलिस है, इसलिए थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन हल्का एसएसआई पहुंचे तो ग्रामीणों ने पहचान लिया। संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस से मारपीट नहीं हुई है।


Spread the love
और पढ़े  मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के समीप मिला एक और शव, 11 हुई मृतकों की संख्या
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love