यूपी: अयोध्या में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के घर पर सीबीआई छापा, 15 घंटे चली जांच

 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बुधवार को शहर के एक शिक्षक के घर पर छापा मारा। चार सदस्यीय टीम ने लगभग 15 घंटे तक रुककर जांच-पड़ताल की। इस दौरान आसपास के इलाके में हलचल मची रही।

नगर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब बाड़ी के सामने स्थित बृजरानी कुंज में रुदौली के प्राथमिक विद्यालय मरैचा में तैनात शिक्षक संतोष झा का मकान है। उनके पिता केशरी नंदन झा पुरातत्व विभाग के अधीन गुलाब बाड़ी में कार्यरत थे। उनके भाई मनोज झा ठेकेदारी के पेशे से जुड़े होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह लगभग सात बजे सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची और छानबीन शुरू की।

 

टीम में सीबीआई के इंस्पेक्टर केके सिंह, एक महिला समेत चार लोग शामिल थे। लगभग नौ घंटे की जांच के बाद शाम चार बजे सीबीआई के इंस्पेक्टर ने नगर कोतवाली पुलिस को फोन करके बुलाया। इस बीच स्थानीय पुलिस बाहर खड़ी रही और अंदर सीबीआई की टीम जांच करती रही। रात 10 बजे तक जांच जारी रही। इस दौरान परिसर व आसपास के इलाकों में सन्नाटा छाया रहा।

सूत्रों के अनुसार जांच टीम ने शिक्षक, उनके पिता व परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में संपत्ति से संबंधित जांच की। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में एक केस दर्ज होने की जानकारी भी मिली है। हालांकि, जांच टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखा और कुछ भी जानकारी देने से इंकार किया। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। जांच टीम के बुलाने पर शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए वह गए थे।

बी-फार्मा में फर्जी दाखिला कराने का है मामला
सूत्रों के अनुसार बी-फार्मा की फर्जी डिग्री देने के मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम जांच करने आई है। दिल्ली सीबीआई एंटी करप्शन सेल में इसकी शिकायत हुई थी। इसके पीछे दिल्ली की एक संस्था का नाम भी सामने आया है, जो फर्जी तरीके से एडमिशन करवा रही थी। संस्था के चेयरपर्सन पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग

        सेवा संकल्प अभियान के तहत मिल्कीपुर स्थित बीआरसी मिल्कीपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कला प्रतिभा एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक…

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…