भीषण हादसा: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डिलीवरी बॉय समेत दो की मौत, एक गंभीर

डेरापुर-रूरा मार्ग पर भटौली गांव के पास स्थित एक गेस्टहाउस के सामने रविवार शाम छह बजे के करीब दो बाइकें में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को रूरा सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

रूरा थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी सूर्यभान (32) पुत्र शिवनाथ सिंह एक कूरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे। रविवार शाम छह बजे के करीब वह डेरापुर की ओर से डिलीवरी देकर रूरा की तरफ लौट रहे थे। डेरापुर-रूरा मार्ग पर भटौली गांव के पास स्थित शारदा देवी गेस्टहाउस के सामने पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रहे शिवली थाना क्षेत्र के बलुआपुर निवासी बाइक सवार कमल दोहरे (33) पुत्र प्रकाश दोहरे व रामपाल से टकरा गई। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। साथ ही हेलमेट लगाए होने के बावजूद सूर्यभान के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी रूरा में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर हिना कौसर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेने के साथ दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया
सूर्यभान की मौत की जानकारी होते ही उनकी पत्नी महिमा अपनी मासूम बेटी छवि, पल्लवी व परिजन के साथ रोते-बिलखते हुए सीएचसी पहुंच गई। महिमा ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते पति डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करते थे। हादसे में उनकी मौत हो जाने से मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। साथ ही उनके परिवार पर भी आजीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
सास की त्रियोदशी में शामिल होने जा रहे थे कमल
सड़क हादसे में कमल की मौत की जानकारी पर उनकी मां सावित्री, पत्नी कल्पना, बेटा रचित, राधे, बेटी लवली, लक्ष्मी रोने लगीं। कल्पना ने बताया कि पति बुलडोजर चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। कुछ दिन पहले उनकी ररौख निवासी मां पुष्पा की मौत हो गई थी। रविवार को उनका त्रियोदशी संस्कार था। इसके चलते वह बच्चों के साथ पहले ही मायके चली गई थी। रविवार को पति त्रियोदशी में शामिल होने के लिए परिवार के रामपाल के साथ ररौख आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही हादसे ने उन्हें परिवार से हमेशा के लिए छीन लिया।
और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…