आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, डबल डेकर बस बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ नीचे गिरी, दो की मौत

Spread the love

 

 

टावा जिले में बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 52 लोग घायल हो गए। सभी को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों को उपचार दिया जा रहा है।

बुधवार को बिहार के मधुबनी से दिल्ली के लिए लगभग 70 सवारी लेकर डबल डेकर बस निकली थी। गुरुवार सुबह लगभग चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 103 पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर यूपीडा की टीम और थाना पुलिस पहुंच गई।

 

दो की मौत और 50 का इलाज जारी
टीम ने रेस्क्यू करके सभी को बाहर निकला। हादसे में घायल 52 लोगों को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। यहां सहीना (20) निवासी बरदाहा गांव, थाना जलेसर, जिला मोहतारी, नेपाल, मनोज कुमार (59) निवासी रामपुर डीह, दरभंगा बिहार को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को उपचार दिया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  मथुरा- नाव हादसा: हुई ये जरा सी चूक और 10 जिंदगी खत्म, सामने आया हादसे का कारण
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love