अयोध्या- डीजल और ई रिक्शा की बैटरी चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार

 

अयोध्या जिले में दो चोरी की घटनाओ का अयोध्या पुलिस ने खुलासा किया है।एसएसपी गौरव ग्रोवर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दो घटनाओं का खुलासा किया है।पहली घटना कोतवाली बीकापुर के परोमा गांव के पास खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी फायरिंग करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में मनजीत पासी धर्मेंद्र लोधी राहुल पासी व राजन यादव शामिल।सभी चोर अमेठी जनपद के रहने वाले है। उनके पास से एक सफेद कार एक देसी तमंचा चोरी गया 85 लीटर डीजल एक पाइप को अन्य टूल बरामद। 2 दिन पूर्व ट्रेलर से डीजल चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने एक चोर को किया था पुलिस के हवाले। तीन अन्य चोर फायरिंग करते हुए फरार हुए थे।वही दूसरी घटना में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार हुए है।कोतवाली बीकापुर थाना,पूराकलंदर व थाना इनायतनगर में बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। चोरों के पास से चोरी के 18 बैटरी बरामद हुईं।गिरफ्तार चोरों में हरी लाल,ललित कुमार,गौतम राहुल सरोज।ये सभी प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले है।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…