अयोध्या- रामनगरी को मिलेगी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात, नेत्र चिकित्सालय के स्थान पर होगा निर्माण

Spread the love

 

 

योगी सरकार रामनगरी को एक और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का तोहफा देने जा रही है। शहर के साहबगंज में पुराने बंद पड़े सीतापुर नेत्र चिकित्सालय को तोड़ कर रामपथ के उत्तर और दक्षिण तरफ की जमीन पर 300 शैय्या चिकित्सालय बनाया जाएगा। यह हॉस्पिटल रामपथ पर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम के बीच में बनाया जाएगा, जहां पर आसानी से बीमार लोग पहुंच सकेंगे।

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि प्रस्तावित भूमि चौक गुलाबबाड़ी के निकट रामपथ पर स्थित है। यह सुगम आवागमन के लिए उपयुक्त है। इसके साथ ही प्रस्तावित भूमि से लगभग 2.5 किमी की दूरी पर जिला चिकित्सालय स्थित है। लगभग चार किमी की दूरी पर श्रीराम चिकित्सालय, छह किमी की दूरी पर मेडिकल कालेज व लगभग पांच किमी की दूरी पर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर स्थित है। प्रस्तावित भूमि सभी चिकित्सालयों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से कनेक्ट है, जिससे रेफर मरीजों को पहुंचने में सुविधा होगी।

डीएम ने बताया कि शासन में फाइनल अप्रूवल में गया है। पहले पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सीतापुर अस्पताल की भूमि पर एक तरफ अस्पताल का निर्माण होगा और दूसरी तरफ अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के लिए आवास बनाए जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- सरयू का जलस्तर बढ़ा, कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love