हरिद्वार: भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, कांवड़ यात्रा को लेकर भी बोले

Spread the love

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित “स्वर्णिम 70 वर्ष” के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और उद्योगों के बीच समन्वय कैसे बनाए रख सकते हैं हम इस पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।  हमारा निरंतर प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हमारे सभी श्रमिकों को सर्वोत्तम संभव सुविधाएं मिलें।

वहीं, इसके बाद सीएम जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज से भी मिले और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि कावड़ मेले को लेकर तैयारी पूरी है। बहुत जल्द वे अपने स्तर से एक बैठक लेंगे। मानसून को लेकर पहले ही केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है।

 

उन्होंने कहा कि हर साल उत्तराखंड आपदा से ग्रस्त होता है। आपदा के असर को कम करने पर जोर देते हुए कहा कि आपदा को लेकर हाल ही में बड़ा सेमिनार आयोजित किया गया था। जिसके आउटकम से उत्तराखंड को नहीं बल्कि विश्व को भी लाभ मिलेगा।


Spread the love
और पढ़े  गंगोत्री हाईवे पर हादसा: सोनगढ़ के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर पलटा, राजस्थान के 17 यात्री थे सवार
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love