उत्तराखंड पंचायत चुनाव: अब मतदाता बैलेट पेपर के रंग से कर सकेंगे पहचान…प्रधान का होगा हरा, जिपं सदस्य का गुलाबी

 

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना से पूर्व ही राज्य निर्वाचन आयोग इसकी तैयारियां पूरी कर चुका है। आयोग ने शनिवार को मतदाताओं की सुविधा के लिए बैलेट पेपर के रंग भी घोषित कर दिए। वहीं, दिव्यांग मतदाताओं को इस बार विशेष सुविधा भी दी जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर सफेद होगा। प्रधान प्रत्याशियों का बैलेट पेपर हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों का बैलेट पेपर नीला और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा। उन्होंने कहा कि इससे मतदाताओं को वोट करते समय आसानी होगी।

 

दिव्यांग या अक्षम मतदाता, जो स्वयं चलने में असमर्थ हैं, उन्हें घर से मतदान केंद्र तक ले जाने और मतदान के बाद निवास स्थान तक पहुंचाने के लिए पारिवारिक सदस्य को वाहन प्रयोग करने की छूट दी जाएगी। इससे सुविधाजनक आवागमन और मतदान की प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।
 

किसके कितने पदों के लिए चुनाव
पद श्रेणी –                 कुल पद
सदस्य, ग्राम पंचायत –   55,587
प्रधान, ग्राम पंचायत –    7,499
सदस्य, क्षेत्र पंचायत –     2,974
सदस्य, जिला पंचायत – 358
कुल –                       66,418

इतने मतदान केंद्र
कुल मतदान केंद्र : 8276
कुल मतदेय स्थल : 10,529

सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें टिहरी के भिलंगना ब्लॉक में
टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक में सर्वाधिक 186 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर के काशीपुर ब्लॉक में सबसे कम 34 ग्राम पंचायतें हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के धौलीदेवी ब्लॉक में 110, द्वाराहाट में 122, हवालबाग में 126, लमगड़ा में 103, सल्ट में 138, ताड़ीखेत में 130, बागेश्वर के गरूड़ ब्लॉक में 101, कपकोट में 122, चंपावत के चंपावत ब्लॉक में 113, देहरादून के चकराता ब्लॉक में 117, कालसी ब्लॉक में 111, पौड़ी के थलीसैंण ब्लॉक में 103, पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट ब्लॉक में 117, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक में 159, जखोली ब्लॉक में 108, टिहरी के चंबा में 104, देवप्रयाग में 105, जौनपुर में 149, नरेंद्रनगर में 120, प्रतापनगर में 101, उत्तरकाशी के डुंडा में 103, नौगांव में 134 ग्राम पंचायतें हैं।
और पढ़े  उत्तराखंड: समूह-ग की दो परीक्षाएं स्थगित, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया आदेश, जल्द जारी होगी नई तिथि
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…