हल्द्वानी: भोगेंद्र हत्याकांड- मुंहबोले जीजा ने कर्ज लौटाने से बचने के लिए की थी हत्या, डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारा

Spread the love

 

 

पुलिस ने भोगेंद्र हत्याकांड का खुलासा कर मुंहबोले साले समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधार लिए 10 लाख रुपये देने से बचने के लिए आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर डंडे से पीटकर भोगेंद्र की हत्या कर दी। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है।सोमवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने घटना का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि बीती 12 जून को टांडा जंगल में गढ़मुक्तेश्वर, साहपुर हापुड़ निवासी भोंगेद्र सिंह का शव बरामद हुआ था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। भोगेंद्र वर्तमान में कृष्णा ग्रीन गंगापुर रोड रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में परिवार के साथ रहते थे। पुत्र ने मोर्चरी में भोगेंद्र की शिनाख्त की थी। पुलिस को तहरीर सौंप हत्या का आरोप लगाया था।

 

हत्या के खुलासे के लिए 13 जून को कोतवाल राजेश यादव के नेतृत्व में 10 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की। पांच दिन के भीतर पुलिस ने तमाम सुराग जुटाए। पुलिस ने घटना में लिप्त भोगेंद्र के मुंहबोले साले वार्ड-37 बिठौरिया हरिपुर सील थाना मुखानी निवासी बालम सिंह बिष्ट,सालम कॉलोनी पनियाली निवासी हरीश सिंह नेगी व बजूनिया हल्दू कठघरिया निवासी उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया को सोमवार को जुतियालखत्ता टांडा जंगल गूलरभोज रोड पर नादिया धाम मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- लखनऊ की घटना के बाद दून में सख्ती: DM के निर्देश, सभी कोचिंग सेंटरों में होगी अग्निसुरक्षा मानकों की जांच
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love