उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 43 नए केस मिले, 2 लोगों की मौत, 52 हुए ठीक ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं दो मरीज की मौत हुई है। जबकि 52 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 659 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 28251 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों चंपावत, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में दो, चमोली और टिहरी में एक-एक, देहरदून और रुद्रप्रयाग में सात-सात, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में तीन-तीन व ऊधमसिंह नगर में 11 संक्रमित मरीज मिले हैं।

और पढ़े  नैनीताल- भूस्खलन: दो गांव के पास पहाड़ी चटकी, बोल्डर और मलबा गिरने से नैनीताल-काठगोदाम मार्ग बंद
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…