उत्तराखंड : 31 जुलाई तक जारी होगा बोर्ड का रिजल्ट, तैयार किया जा रहा परीक्षाफल

उत्तराखंड बोर्ड 31 जुलाई तक परीक्षाफल घोषित कर देगा। बोर्ड में इन दिनों रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने कहा कि 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। 31 जुलाई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। छात्रों के 9वीं, दसवीं और 11वीं के अंकों को देखकर परीक्षाफल तैयार किया जा रहा है। परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने के अंदर आवेदन कर सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी। इस साल हाईस्कूल में 1 लाख 48 हजार 350 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 22 हजार 198 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। मार्च-अप्रैल में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने परीक्षा रद्द करा दी थी।

और पढ़े  उत्तराखंड: नीट यूजी की रैंक लिस्ट जारी, गौरी श्रीवास्तव बनीं स्टेट टॉपर, 5 सितंबर तक करना होगा ये काम
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…