उत्तराखंड : रामनगर गर्जिया मन्दिर के पास जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त.

रामनगर गर्जिया मन्दिर के पास बीती जँगली हाथियों ने मचाया उत्पात, मंदिर के पास बनी कई दुकानें, पानी की टंकी, सुरक्षा गार्ड के लिए बना स्थान हाथियों ने किया ध्वस्त। मंदिर के दुकानदारों मंदिर पुजारी, और समिति के लोगों ने सुरक्षा की मांग की है। वही मन्दिर परिसर के सभी दुकानदारों ने सरकार से सभी क्षतिग्रस्त दूकानों को ठीक करने और जल्द से जल्द मुआवजें की मांग भी की है। और अपनी सुरक्षा को लेकर गस्त की मांग भी की है।
वही मन्दिर पुजारी मनोज पाण्डेय ने बताया कि पूर्व में भी कई बार जंगली हाथियों द्वारा मन्दिर के आसपास कई चीजों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है वही कोविड की वजह से मन्दिर में श्रद्धालुओं की कमी आई है जिसके चलते मन्दिर परिसर के सभी दूकानदार बेरोजगारी से जूझ रहे है। सरकार को मंदिर की सुरक्षा को गम्भीरता से लेते हुए ठोस उपाय करने चाहिए।

और पढ़े  उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, राज्य के विकास मॉडल का करेगा अध्ययन
  • Related Posts

    आज से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण- भूस्खलन बन रहा चुनौती, केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, हेली सेवा शुरू

    चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार (आज) से हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही…

    ऋषिकेश: श्यामपुर फाटक के पास सड़क हादसा, स्विफ्ट और टेम्पो की जोरदार टक्कर, सात घायल, 1 गंभीर

    श्यामपुर फाटक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार करीब छह से सात यात्री घायल हो गए। इनमें…