उत्तराखंड : हरिद्वार से बड़ी खबर बिना आरटीपीसीआर के अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे 6 यात्री मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे अहमदाबाद के छह यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। जहां एक ओर राज्य में कोरोना संक्रमण के बेहद कम मामले सामने आने के बाद लोग राहत महसूस कर रहे थे। वहीं अब सोमवार को यह मामला सामने आने के बाद से हरिद्वार के लोगों में दहशत है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चेकिंग के दौरान उक्त छह यात्रियों से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट न होने पर जीआरपी के जवानों ने इन यात्रियों की जांच करवाई थी। जांच में छह यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया।

और पढ़े  चमोली में हादसा: बदरीनाथ धाम से लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस के हुए ब्रेक फेल, नदी की तरफ लटकी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…