सतपुली / गढ़वाल : आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन ने एसडीएम के माध्यम से भेजा ज्ञापन

आशा कार्यकत्रियों द्वारा सतपुली में एक बैठक की गई l जिसमें आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन द्वारा बैठक में अपनी तीन मांगो को लेकर जिलाधिकारी ओर मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी को अपनी तीन मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी सतपुली के माध्यम से ज्ञापन भेजा l
बैठक में उपस्थित कार्यक्ताओं ने कहा कि कोरोना  काल में हमने अग्रिम पंक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं l  साथ ही इस दौरान अपनी और अपने परिवार के जीवन को जोखिम में डालकर दिन रात सेवा कर रहे हैं लेकिन सरकार के द्वारा हमारी सुध नहीं ली जा रही है l
बैठक में निश्चित मानदेय किए जाने, आशाओं को संविदा कर्मी घोषित करने तथा साथ ही उचित प्रोत्साहन राशि प्रदान करने को लेकर सतपुली उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी ओर मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेजा गया l

आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन की अध्यक्ष संजू रावत, सचिव किरन, उपाध्यक्ष यशोदा बडोनी, पिंकी रावत, संगीता, रजनी पूनम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे l

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: आज भराड़ीसैंण के सियासी अखाड़े में उतरेगी धामी सरकार, विपक्ष ने भी रचा चक्रव्यूह
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…