अयोध्या: परिवार सहित रामनगरी पहुंचे बिहार के डिप्टी CM, महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में होंगे शामिल

Spread the love

 

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। यहां वह रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर सरयू स्नान करेंगे। इसके बाद वह राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे।

 

सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत भी किया। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने अयोध्या धाम से सीतामढ़ी- जनकपुर कॉरिडोर, बिहार के चुनाव और सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने वाले तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बारे में खुलकर बात की।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज शक्ति की भूमि से भक्ति की भूमि पर आए हैं। भगवान राम हम सब के मां भारती के संतानों के ईष्ट हैं। उनके दरबार में हर यज्ञ, हर शुभ कर्म के बाद दर्शन करना है। जय श्रीराम से जय सियाराम तक हमारी कामना है कि भगवान राम मां जानकी की धरती पर पधारें। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पर कई काम शुरू करवाए हैं। अयोध्या से सीतामढ़ी-जनकपुर तक जो कॉरिडोर बनेगा, वो हर रामभक्त को आनंद प्रदान करेगा।

सिर्फ सोशल मीडिया पर जीवित हैं नेता प्रतिपक्ष 

लालू प्रसाद यादव की ओर से तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग नकारात्मक परिवेश में बने रहना चाहते हैं, और जब अवसर मिलता है कुछ कर नहीं पाते। लेकिन, बोली और गोली से वे चर्चा में रहेंगे ही। उनके माता-पिता को मौका मिला, दूसरे बेटे तेजस्वी खुद भी दो-दो बार डिप्टी सीएम रहे, पर एक भी अपराधी पर कार्रवाई नहीं कर सके।

और पढ़े  अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

सोशल मीडिया पर जीवित हैं पप्पू और अप्पू

डिप्टी सीएम रहते हुए जिस विभाग के मंत्री थे, उसमें एक भी नियुक्ति नहीं कर पाए। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक नई फौज के माध्यम से खुद को हाइलाइटेड करने वाले कंटेंट को डालना, यही उनका शौक है। पप्पू और अप्पू दोनों नेता प्रतिपक्ष देश और बिहार में हैं। दोनों सिर्फ सोशल मीडिया पर जीवित हैं। उनका अपना कोई ऐसा विजन और काम नहीं है, जिसकी बदौलत उनकी पहचान बन सके। बिहार की जनता जानती है जो चार्टर्ड विमान पर बर्थडे मनाता हो, जो सावन में और नवरात्र में सनातन के संतानों को लज्जित करता हो, ऐसे लोग कभी आम लोगों के हृदय में सम्मान के योग्य नहीं हो सकते।

…फिर से गुंडाराज स्थापित नहीं होने देगी जनता

बिहार चुनाव पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार का मन और मिजाज बना हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों के नेतृत्व में बिहार की जनता फिर से जंगलराज को गुंडाराज में तब्दील नहीं होने देगी।

बिहार के अंदर भी अपराधियों के मनोबल तोड़ने के लिए 2005 से 10 के बीच में किस तरह से अपराधी बिहार से भागे थे। फिर वही काम मुजफ्फरपुर में बलात्कारी के घर को ढहाया गया। दो घंटे के अंदर अपराधियों ने सरेंडर किया। बिहार में कानून का राज हर हाल में स्थापित रहेगा। अपराध और भ्रष्टाचार को पोषित करने वाले राजग और कांग्रेस की मानसिकता को जनता कतई स्वीकार नहीं करेगी।

पीएम मोदी के विकास और विरासत के सम्मान से हर भारतीय गौरवान्वित 

उत्तर प्रदेश में योगी के बुलडोजर को बिहार में उतारने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर अच्छे काम को लोग स्वीकारते हैं। आज उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर स्थापित हुआ है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की गति को बढ़ाया है। विरासत का सम्मान किया है। विकास और विरासत का सम्मान हर भारतीय को छूता है और हर भारतीय गौरवान्वित है।

और पढ़े  GST संग्रह में देश में दूसरे स्थान पर UP, पोस्ट सेटलमेंट वृद्धि में नंबर एक, ऐसे मिली ये उपलब्धि

इंडी गठबंधन में भ्रष्टाचारियों की पूरी जमात है

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए गठबंधन वर्षों से है। नेचुरल गठबंधन है। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और पूरे देश में इंडी गठबंधन में भ्रष्टाचारियों की एक पूरी जमात है। अपने-अपने भ्रष्ट कार्यों से अर्जित संपत्ति बचाने के लिए यह सब गठबंधन करते हैं। लेकिन, एनडीए गठबंधन विकास के लिए करते हैं। सेवा के भाव से सेवक के रूप में काम करते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love