नाबालिंग के साथ दुष्कर्म: 14 साल के लड़के ने 13 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, बाथरूम में नहा रही थी, अचानक आ गया अन्दर, पीड़िता है गर्भवती

 

हाथरस स्थित सादाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट घटना के पांच माह से भी ज्यादा समय के बाद गुरुवार रात दर्ज की गई। इस मामले में आरोपी भी किशोर है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि गत 25 दिसंबर को उसकी बेटी (13) स्नानघर में नहा रही थी। उसी समय पड़ोस का एक किशोर घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोर की उम्र भी 18 साल से कम है, उसने उनकी बेटी को धमकी दी कि वह किसी को कुछ न बताए। पीड़ित की बड़ी बहन ने जब उसे गर्भवती हालत में देखा तब, उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

और पढ़े  यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम
  • Related Posts

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…

    यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

    बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की…