शाहजहांपुर- आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

शाहजहांपुर में सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणियों वाला वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सदर बाजार सुभाषनगर की रहने वाली 24 वर्षीय संध्या देवी उर्फ स्वीटी गुप्ता के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के फोटो जारी किए। हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी महिला के चेहरे पर कार्रवाई का खौफ नही बल्कि मुस्कुराहट दिख रही है
“संध्या सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उसके फेसबुक पेज पर आठ हजार फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी रील्स बनाती है। विद्युत विभाग में कार्यरत उसके पति सुनील गुप्ता का तीन-चार साल पहले निधन हो चुका है। तब से वह अकेले रहती है।मामले में तीन वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में महिला अनुसूचित जाति वर्ग के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रही है। दूसरे वीडियो में वह पैसे वसूलने का आरोप लगा रही है। तीसरा वीडियो उसकी गिरफ्तारी का है, जिसमें पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।
अमित कुमार आजाद की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों में आरोपी महिला दो महिला पुलिसकर्मियों के बीच खड़ी दिखाई दे रही है।”


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या में आज से गूंजेगा पंचकल्याणक महोत्सव का मंगल स्वर, 923 जिन प्रतिमाओं की होगी भव्य प्राण-प्रतिष्ठा
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

    Spread the love

    Spread the love   राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले-अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा: अयोध्या में कहा – 15 दिन में SIT दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी…


    Spread the love

    ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस की UP Cop App आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम बनती जा रही है। ऐप के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न पुलिस…


    Spread the love