अयोध्या: बस दो महीने का और इंतजार..फिर रामजन्मभूमि के सभी मंदिरों में होने लगेंगे दर्शन, पढ़ें खबर

Spread the love

 

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक की गई। बैठक के पहले भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परकोटा में 31 मई को भोलेनाथ विराजमान होंगे। जितनी भी मूर्तियां स्थापित हो गई हैं, उनकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन जून से अनुष्ठान शुरू होगा। पांच जून को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

 

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर अब अपनी पूर्णता की ओर है। परकोटा का 90 फीसदी काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा। 2025 के अंत तक राम मंदिर के सभी निर्माण पूरे हो जाएंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हम लोग पूरी तरह से आशावान हैं कि मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा।

 

श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दे दी जाएगी

आगे बताया कि संग्रहालय और सभागार का काम अभी शुरू हुआ है। इसका काम अप्रैल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। श्रद्धालु अप्रैल 2026 से संग्रहालय का अवलोकन कर सकेंगे। रामजन्मभूमि परिसर में सभी मंदिरों और अन्य स्थानों पर दो माह के अंदर श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दे दी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love