अयोध्या: अयोध्या के लाल शहीद लेफ्टिनेंट की मां को दी गई 50 लाख की मदद.. 1 सदस्य को मिलेगी नौकरी, मुख्यमंत्री योगी ने किया था एलान

Spread the love

 

 

भारत की पूर्वोत्तर सीमा सिक्किम में तैनात अयोध्या के लाल लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी शहीद हो गए। वह महज 24 साल के थे। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिजनों को 50 लाख देने का एलान किया था। शनिवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि अनुग्रह राशि के 50 लाख रुपये शहीद की मां के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने इसका प्रमाण पत्र उनकी मां को सौंपा। शहीद लेफ्टिनेंट के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ उनकी स्मृति में स्मारक बनाए जाने की घोषणा सीएम योगी ने की थी।

सीएम योगी हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने मंच से शहीद लेफ्टिनेंट को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को ही सेना के विशेष एयरक्राफ्ट से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचा था। रात में पार्थिव शरीर को मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया था।

 

अंतिम यात्रा सरयू तट के लिए रवाना हुई

दरअसल, शहीद के पिता मर्चेंट नेवी में अमेरिका में तैनात हैं। सूचना मिलने पर वह शनिवार सुबह यहां पहुंचे। इसके बाद सुबह पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचाया गया। यहां से अंतिम यात्रा सरयू तट के लिए रवाना हुई। लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी अपने साथी को बचाने में शहीद हुए थे। शशांक तिवारी के साथी नदी में गिर गए थे। उनको बचाने के लिए शशांक तिवारी ने नदी में छलांग लगा दी थी। साथी को तो बचा लिया, लेकिन खुद को नहीं बचा सके।

और पढ़े  अयोध्या: महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए दान किए 4 करोड़, कहा- वेतन और सुविधाएं बढ़ाएं

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love