खबर हट के: 5 बच्चों की मां को हुआ युवक से प्यार..शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध,जिसके लिए पति और बच्चों को छोड़ा, उससे मिला ऐसा धोखा…

 

उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र में प्यार में अंधी हुई पांच बच्चों की मां की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कासगंज की रहने वाली एक महिला से युवक शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाता रहा। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। महिला ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

थाना एका में दर्ज कराई रिपोर्ट 
कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एका थाने के गांव बहलूल निवासी विपिन से उसकी बातचीत होने लगी थी। करीब दो साल में दोनों काफी करीब आ गए थे। इसके बाद अपनी संपत्ति का हवाला देकर उसने शादी करने की बात कहकर उसे अपनी बातों में फंसा लिया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

सोनीपत ले गया था प्रेमी
पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले पीड़िता को वह अपने साथ सोनीपत भी ले गया था। इसके बाद वापस आकर छोड़ दिया। 8 मई को वह अपने गांव बहलूल आई और विपिन से शादी की बात कही। विपिन से शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद विपिन ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी।

प्यार में मिला धोखा
पीड़िता ने बताया कि उसे विपिन से ये उम्मीद नहीं थी। वो पांच बच्चों की मां है। इसके बाद भी पति और प्रेमी को छोड़कर वो विपिन के साथ नई दुनिया बसाना चाहता थी। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज हुई थी और बुधवार को ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढ़े  UP: 'किसके मंडल अध्यक्ष कहां हैं, फोन करके बुलाओ', अलीगढ़ में BJP की क्लास में 27 में से 16 मिले गैरहाजिर
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…