यूपी PPS Transfer: फिर हुए 27 पीपीएस अफसरों के तबादले, देखें सूची- किसे कहां मिली तैनाती

 

यूपी में शुक्रवार को 27 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। जारी की गई सूची के अनुसार पीपीएस अफसर देवेंद्र सिंह को सुल्तानपुर में पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस नियुक्त किया गया है। अमित कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस जालौन बनाया गया है। नईम खान मंसूरी को सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति दी गई है। गणेश कुमार को मिर्जापुर में पुलिस उपाधीक्षक आरटीसी चुनार नियुक्त किया गया है।

इसी तरह संत प्रसाद उपाध्याय को प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। अवनीश कुमार गौतम को छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सहायक सेनानायक के पद पर नियुक्ति दी गई है। अभिषेक प्रताप अजेय को कन्नौज में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। राकेश प्रताप सिंह को कुशीनगर जिले में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

आशुतोष मिश्रा को प्रतापगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। उदय प्रताप सिंह को प्रयागराज में 42वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक बनाया गया है। अरुण कुमार राय को झांसी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। सुरेंद्र नाथ यादव को लखनऊ जोन में पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अमित चौरसिया को कानपुर नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। नरेश कुमार को गाजियाबाद का मंडलाधिकारी बनाया गया है। अमित प्रताप सिंह को लखनऊ में एएनटीएफ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह को सम्भल का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। सिंह दीपशिखा अहिबरन को इटावा में 28वीं वाहिनी पीएसी का सहायक सेनानायक बनाया गया है। 

देखें – पूरी सूची

यूपी PPS Transfer: फिर हुए 27 पीपीएस अफसरों के तबादले, देखें सूची- किसे कहां मिली तैनाती

यूपी PPS Transfer: फिर हुए 27 पीपीएस अफसरों के तबादले, देखें सूची- किसे कहां मिली तैनाती

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह

सोहराब आलम को सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर से पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे झांसी बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक सौरभ कुमार वर्मा को गोंडा से कानपुर देहात भेजा गया है।

पुलिस उपाधीक्षक आदित्य कुमार गौतम को देवरिया से सहायक सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्ण सिंह यादव अभी तक पीटीएस सुल्तानपुर में तैनात थे। अब इन्हें सहायक सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी में जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक अम्बुजा त्रिवेदी को बांदा से पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उप्र, लखनऊ भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कुमार-II को मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक गौरव कुमार त्रिपाठी को गोरखपुर से मुरादाबाद भेजा गया है।

सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह-IV को मुरादाबाद भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार को कन्नौज से अलीगढ़ भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कुमार-।, सुरक्षा मुख्यालय, उप्र लखनऊ से हरदोई के लिए स्थानान्तरणाधीन थे। अब इन्हें सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है।

  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…