खबर हट के: 5 बच्चों की मां को हुआ युवक से प्यार..शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध,जिसके लिए पति और बच्चों को छोड़ा, उससे मिला ऐसा धोखा…

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र में प्यार में अंधी हुई पांच बच्चों की मां की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कासगंज की रहने वाली एक महिला से युवक शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाता रहा। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। महिला ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

थाना एका में दर्ज कराई रिपोर्ट 
कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एका थाने के गांव बहलूल निवासी विपिन से उसकी बातचीत होने लगी थी। करीब दो साल में दोनों काफी करीब आ गए थे। इसके बाद अपनी संपत्ति का हवाला देकर उसने शादी करने की बात कहकर उसे अपनी बातों में फंसा लिया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

सोनीपत ले गया था प्रेमी
पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले पीड़िता को वह अपने साथ सोनीपत भी ले गया था। इसके बाद वापस आकर छोड़ दिया। 8 मई को वह अपने गांव बहलूल आई और विपिन से शादी की बात कही। विपिन से शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद विपिन ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी।

प्यार में मिला धोखा
पीड़िता ने बताया कि उसे विपिन से ये उम्मीद नहीं थी। वो पांच बच्चों की मां है। इसके बाद भी पति और प्रेमी को छोड़कर वो विपिन के साथ नई दुनिया बसाना चाहता थी। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज हुई थी और बुधवार को ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Spread the love
और पढ़े  शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर- फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूमता था युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
  • Related Posts

    अयोध्या- भगवान राम के मंदिर भी चोरो से सुरक्षति नहीं- सत्यभान सिंह जनवादी 

    Spread the love

    Spread the love     शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब…


    Spread the love

    सपा में टूट की खबर, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात, सपा का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे…


    Spread the love