बड़ा हादसा: 3 सगी बहनों समेत 4 बच्चियों की डूबने से हुई मौत, बकुलाही नदी से मिट्टी लेने गई थीं चारों

Spread the love

 

हेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर की रहने वाली तीन सगी बहनों समेत पड़ोस की बालिका की बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे बकुलाही नदी में डूबने से मौत हो गई। यह बच्चियां चूल्हा व घर में लेप लगाने के लिए मिट्टी निकालते के लिए गई थीं। मिट्टी लेते समय गहरे पानी में डूबने से इनकी मौत हो गई। घटनास्थल कुंडा कोतवाली के चेती सिंह का पुरवा है। साथ गई बालिका के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और नदी में डूबी स्वाति (13), संध्या (11) और चांदनी (6) पुत्री जीतलाल और प्रियांशी (7) पुत्री पृथ्वीपाल को बाहर निकाला। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर महेशगंज व कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार अजय सिंह भी राजस्व विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। तीन बहनों समेत चार की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ लोगों ने मिट्टी बेचने के लिए जेसीबी से नदी की खुदाई करवाई थी। जिसके कारण कई जगह गड्ढे हो गए हैं। यही गड्ढे बच्चियों के लिए काल साबित हुए। इसको लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया ने गांव में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- चढ़ावा चोरी: जांच में नए खुलासे,राममंदिर के चढ़ावे में लंबे समय से लग रही थी सेंध...
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love