शिक्षिका बर्खास्त- शिक्षिका ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे की 15 साल नौकरी,अब हुई बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

Spread the love

 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 15 वर्ष तक शिक्षक के पद पर नौकरी कर ली। इस फर्जीवाड़े की जब राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो और शिक्षा विभाग के पास शिकायत पहुंची तो महिला ने वर्ष 2021 में नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। हालांकि विभागीय जांच जारी रही। बीते दिन 20 मई को जांच पूरी हुई। आरोप सही साबित होने और अपना गुनाह कबूल करने पर अब विभाग ने संबंधित शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है।

 

जानिए क्या है पूरा मामला
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2006 में एक योजना के तहत शिक्षकों की भर्ती हुई थी। हालांकि, वर्ष 2020 में जब योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों को नियमित किया गया, तब महिला के दस्तावेजों पर संदेह हुआ। इस मामले ने तब तूल पकड़ा, जब खुद उसके ही परिवार के एक सदस्य ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो और शिक्षा विभाग को शिकायत सौंपी। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। दबाव बढ़ता देख महिला ने वर्ष 2021 में नौकरी से त्यागपत्र दे दिया, लेकिन विभागीय जांच जारी रही। अब आरोप साबित होने पर संबंधित शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने माना कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  Himachal- हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 140 सड़कें बंद, 46 ट्रांसफार्मर ठप, 244 पेयजल योजनाएं प्रभावित
  • Related Posts

    Himachal- मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के 6 जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की शनिवार शाम 6:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन से राज्य…


    Spread the love

    किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

    Spread the love

    Spread the loveकिन्नौर कैलाश यात्रा दूसरे चरण में पूर्वनी के रास्ते से 17 अगस्त से शुरू होगी। इस रास्ते से यह यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। वहीं, तंगलिंग के रास्ते…


    Spread the love