अचानक बदला मौसम: भारत में कई जगह भारी बारिश, घरों में घुसा पानी..सड़कें भी बंद,महाराष्ट्र-कर्नाटक में तबाही

Spread the love

 

भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और बारिश के कारण लोगों को बढ़ते तापमान से राहत तो मिली, लेकिन बारिश का कहर भी दिखा। घरों में पानी घुसने और सड़कें बंद होने की तस्वीरें हालात बयां कर रही हैं। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ है। कई जगहों पर दिन में रात जैसा नजारा दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते दस्तक देने जा रहा मानसून दहलीज पर खड़ा है।

 

आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर जारी
अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। लेकिन मानसून के पहुंचने से पहले पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों, कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र के कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर जारी है। पालघर जिले के नाला सोपारा में भारी बारिश के कारण एक घर का छज्जा गिर गया, जिसमें दो लोगों को बचा लिया गया। पश्चिमी हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश में सुबह धूप खिली तो दोपहर के बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते अंधेरा छा गया। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

 

 

जलभराव के कारण सड़कें बंद, बिजली भी गुल
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मानसून से पहले की बारिश हो रही है। पुणे और बंगलूरू जैसे प्रमुख शहरों में भारी बारिश में जलभराव के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। कई घरों में अब भी बारिश का पानी घुसा हुआ है। कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते बंद हैं तो बिजली भी गुल है।

और पढ़े  NEW Browser- AI सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ ये वेब ब्राउजर, इनबिल्ट मिलेगा एआई चैटबॉट

 

वज्रपात और भारी वर्षा का पूर्वानुमान
कर्नाटक के तटीय और घाटी क्षेत्रों में 204.5 मिमी से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही वज्रपात और भारी वर्षा भी संभावित है और 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।

 

इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मराठवाड़ा, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ 64.5 से 115.5 मिमी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से औसतन 1.5 किमी ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और एक पश्चिम पूर्व ट्रफ लाइन मध्य पाकिस्तान से शुरू होकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक फैली हुई है।

 

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी आशंका
इस ट्रफ के प्रभाव से 21 से 26 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

 

उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में गर्मी का सितम
जहां दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की हलचल दिख रही है, वहीं उत्तर पश्चिम तथा मध्य भारत के एक बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं । मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले दो से तीन दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण हरियाणा, पंजाब, पूर्वी महाराष्ट्र और राजस्थान के कई क्षेत्रों में लू का प्रकोप बना रहेगा। राजस्थान और ओडिशा के कुछ हिस्सों में रात के समय भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

और पढ़े  पीएम मोदी: जल्द ही भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, साइप्रस में बोले प्रधानमंत्री मोदी

 

6 दिन पहले दस्तक दे सकता है मानसून, 16 साल बाद होगा ऐसा
मौसम विभाग के अनुसार केरल में आमतौर पर मानसून 1 जून को आता है, लेकिन इस साल 26 मई के आसपास आने की संभावना है, जो सामान्य तारीख से करीब छह दिन पहले है। यह 2009 के बाद पहला मौका हो सकता है जब मानसून इतनी जल्दी केरल में दस्तक देगा।

 

अब इन राज्यों की तरफ बढ़ेगा मानसून
इस बीच 22 मई से दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के बाकी इलाकों, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    यहाँ की उप तहसील में पड़ा आयकर विभाग का छापा,उजागर हुआ 11 हजार करोड़ रुपये का घोटाला  

    Spread the love

    Spread the love     हरियाणा की बल्लभगढ़ उप तहसील में शुक्रवार की दोपहर को आयकर विभाग की टीम ने रेड मारी। इस दौरान उन्होंने पाया कि बल्लभगढ़ तहसीलदार की ओर…


    Spread the love

    डमी स्कूल: केंद्र सरकार डमी स्कूलों और कोचिंग संस्कृति पर कसेगी शिकंजा, समिति हर महीने सौंपेगी रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the love     केंद्र सरकार ने छात्रों की कोचिंग और डमी स्कूल पर बढ़ती निर्भरता पर लगाम लगाने के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित की है। उच्च शिक्षा…


    Spread the love

    error: Content is protected !!