पूर्णिया : 1 लाख 30 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पूर्णिया में आज निगरानी की टीम ने पूर्णिया जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार भारती को ₹1 लाख 30 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. निगरानी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मउवार ने बताया कि एनएच 107 में भू अर्जन के मुआवजा देने को लेकर एक भूस्वामी नितेश कुमार से जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा घुस मांगा गया था.

जिसकी शिकायत पीड़ित नितेश ने निगरानी विभाग पटना को दिया था. जांच के बाद निगरानी की टीम ने आज जिला भू अर्जन कार्यालय में छापा मारा और रुपया लेते जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद भारती को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पूर्णिया में निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पूर्णिया से रवाना हो चुकी है.

गौरतलब है कि आज से कुछ दिन पूर्व में निगरानी की टीम ने पूर्णिया के श्रम अधीक्षक को भी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. पंद्रह दिन के अंदर पूर्णिया में निगरानी विभाग की यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है. निगरानी की इस कार्रवाई से घूसखोर अधिकारियों में हड़कंप मचा है. पटना से आई निगरानी की टीम में प्रशिक्षु डीएसपी अरुणोदय पांडे समेत कई इंस्पेक्टर और अधिकारी मौके पर मौजूद थे

और पढ़े  मौसम: हिमाचल-उत्तराखंड में पहाड़ों की चोटियां ठंडी... मैदानों में गर्मी, आबोहवा के मिजाज से दिल्ली तक नरम-गरम
  • Related Posts

    बैठक: भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की योजना पर मंथन, शिक्षा मंत्री ने की अध्यक्षता

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को 2026 में शिक्षा पर संसदीय परामर्श समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत की शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर…

    रूस-यूक्रेन युद्ध: नौ और बच्चे परिवारों से मिले, मेलानिया ट्रंप की पहल में अब तक क्या हुआ?

    रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कई बच्चे अपने परिवारों से बिछड़ गए थे। अब इनमें से नौ और बच्चों को उनके परिवारों से मिला दिया गया है। यह काम अमेरिका की…