Cabinet Decision: कैबिनेट का फैसला..अब घर बैठे वीडियो कांफ्रेंसिंग से हो सकेगी रजिस्ट्री, ऐसे मिलेगा फायदा

 

 

 

पनी भूमि व भवन की रजिस्ट्री अब आप घर बैठे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी करा सकते हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल ने स्टांप और निबंधन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी है।

घर से रजिस्ट्री की सुविधा में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पक्ष आमने-सामने होंगे। आधार प्रमाणीकरण से संपत्ति खरीदार और बेचने वाले का वीडियो केवाईसी से सत्यापन होगा। इसके बाद खरीद-बिक्री की पूरी प्रक्रिया का डिजिटल दस्तावेज तैयार होगा। यह दस्तावेज ई मेल के माध्यम से दोनों पक्ष को भेज दिया जाएगा। इससे दस्तावेज भी डिजिटल रूप में अधिक बेहतर तरीके से सुरक्षित रहेंगे।

स्थानीय वकील, वेंडर के हित रहेंगे सुरक्षित

नियमावली में स्थानीय अधिवक्ता, डीड राइटर, स्टांप विक्रेता, पिटीशन राइटर के हित सुरक्षित रखें गए हैं। वित्त एवं स्टांप विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड बार काउंसिल से जुड़े अधिवक्ता को रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। जबकि डीड राइटर, स्टांप विक्रेता, पिटीशन राइटर का विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। खरीद-बिक्री की प्रक्रिया में इनकी भूमिका पूर्ववत रहेगी। इससे उन्हें भी किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं होगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में 9.91 लाख लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने जारी किस्त
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…