Accident: पौड़ी- खंडाह मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर  खाई में गिरी

 

उत्तराखंड के पौड़ी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मासौ- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी वैन खाई में जा गिरी। वैन के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे सहित नौ लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा भिताई के पास करीब ढाई बजे हुआ। बच्चे निजी स्कूल भगत राम न्यू मॉर्डन के बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने बच्चो को निकाल कर अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।

एक बच्चे को छोड़ कर सभी बच्चों की स्थिति ठीक है। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें लगी है। पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि हादसे में दो घायलों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है।

हादसे में घायलों की पहचान, विजय सिंह(35) पुत्र दयाल सिंह , अनिल कुमार(42) पुत्र सोहनलाल दोनों निवासी भिताई मल्ली के रूप में हुई है।

और पढ़े  देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…