ऊधमसिंह नगर: कनाडा में महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह काला की हत्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गोली मारकर हत्या

 

महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह काला की शूटरों ने कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में गोली मारकर हत्या कर दी है। हरजीत की हत्या के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि हरजीत सिंह की हत्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उसके खिलाफ काशीपुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था और इनाम भी घोषित था।

 

महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह उर्फ काला (50) की कनाडा के ओंटारियो प्रांत के एक शहर ब्रैम्पटन में शूटरों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। सोशल मीडिया पर उसकी हत्या का वीडियो वायरल है। जिसमें बताया जा रहा है कि शूटरों ने हाउस ऑफिस के पास हरजीत को गोली मारी है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। वह अपने पीछे माता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। आरोपी पर काशीपुर कोतवाली में यूएपीए, 386, 302 आदि में मुकदमें दर्ज थे। उस पर इनाम भी घोषित था। बृहस्पतिवार को कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हरजीत सिंह काला की गोली मारकर हत्या की पोस्ट वायरल है।

 

बता दें कि काशीपुर में 13 अक्तूबर 2022 को कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के जुड़का नंबर दो में स्टोन क्रशर मालिक महल सिंह की घर में अखबार पढ़ते समय हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें गोली मारी थी। भतीजे कर्मपाल सिंह ने ग्राम जुड़का गुलजारपुर के रहने वाले एनआरआई हरजीत सिंह उर्फ काला पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जोकि लंबे समय से कनाडा में रह रहा था। महल सिंह हत्याकांड के सभी दस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया था कि महल सिंह की हत्या की साजिश सात समंदर पार कनाडा में बैठे हरजीत काला ने रची थी। इस हत्या की साजिश को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह की गई थी। हत्या का उद्देश्य स्टोन क्रशर था। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दो शूटर बाहर से बुलाए गए थे। जिन्होंने पन्नू के साथ मिलकर घर की रेकी की। उसके बाद 13 अक्तूबर को शूटरों ने महल सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

 

स्टोन क्रशर के लिए की थी हत्या
हरजीत काला महल सिंह के स्टोन क्रशर में पार्टनरशिप चाहता था। लेकिन महल सिंह ने हरजीत काला के साथ पार्टनरशिप करने से मना कर दिया था। जिसके बाद हरजीत काला ने खुद अपना स्टोन क्रशर शुरू करने के लिए भारत में अपने राइट हैंड पन्नू को जिम्मेदारी सौंपी। पन्नू भी जल्द पैसे कमाने की लालच में था। इसी लिए जब हरजीत काला का पन्नू को यह ऑफर मिला तो उसकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ने लगीं। इसके चलते वह स्टोन क्रशर खोलने के लिए जमीन तलाशने लगा। लेकिन महल सिंह यहां फिर उनके आड़े आ गया और उसने इनकी स्टोन क्रशर की कार्रवाई पर अड़ंगे लगाने शुरू कर दिए। जिस वजह से हरजीत काला और पन्नू अपना स्टोन क्रशर शुरू नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद कनाडा में रह रहे हरजीत काला ने महल सिंह की हत्या की साजिश रची।

सोशल मीडिया से हरजीत सिंह काला की हत्या की जानकारी सामने आई है। इस मामले में एनआईए से जानकारी ली जाएगी। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। – मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…