उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की महिला और युवा मंगल दलों को सौगात, प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोतरी की घोषणा

 

 

 

उत्तराखंड में सीएम धामी ने महिला व युवा मंगल दलों को सौगात दी। उन्होंने दलों की प्रोत्साहन राशि में 1000 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। अब दलों की प्रोत्साहन राशि पांच हजार रुपये हो गई है। वहीं, उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिससे प्रत्येक युवा व महिला मंगल दल एक -दूसरे से जुड़ेंगे।

गुरुवार को सीएम धामी ने मुख्यसेवक संवाद के अंतर्गत आज महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों के साथ संवाद किया। इस दौरान सभी जिलों से युवा और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद के दौरान दलों के लोगों ने मुख्यसेवक धामी से अपने विचार साझा किए।

 

बता दें कि युवाओं और महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इससे पहले सीएम होमस्टे और स्टार्टअप संवाद भी कर चुके हैं।

और पढ़े  चमोली: बुग्यालों में इंसानी दखल से बदल रहा हिमालयन थार का ठिकाना, संरक्षण के लिए अब मानवीय हस्तक्षेप होगा कम
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…