हल्द्वानी:- सीएम धामी ने हल्द्वानी वालो को दी बड़ी सौगात,सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का गौलापार में किया शुभारंभ, की और कई घोषणाएं

हल्द्वानी:- सीएम धामी ने हल्द्वानी वालो को दी बड़ी सौगात,सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का गौलापार में किया शुभारंभ, की और कई घोषणाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी वासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने गौलापार स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट/ लीगेसी वेस्ट प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि प्लांट से हल्द्वानी के लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार प्रदेश की नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी कड़ी में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट जनता को समर्पित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं
चिड़ियाघर के लिए जल्द धनराशि जारी की जाएगी।
हल्द्वानी में बनेगा नशा मुक्ति केंद्र।
सुशीला तिवारी अस्पताल में बनाई जाएगी आधुनिक कैथ लैब।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर के लिए जारी की जाएगी धनराशि।
सिंचाई नहर गौलापार का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
हाथीखाना और बंगाली कॉलोनी लाल कुआं में पेयजल के लिए डीपीआर बनाई जाएगी।

और पढ़े  चमोली: 2 दिन से लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव, रेस्क्यू अभियान चलाया गया, नैनीसैण सड़क पर हुआ बरामद
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…