Accident: पौड़ी- खंडाह मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर  खाई में गिरी

 

त्तराखंड के पौड़ी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मासौ- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी वैन खाई में जा गिरी। वैन के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे सहित नौ लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा भिताई के पास करीब ढाई बजे हुआ। बच्चे निजी स्कूल भगत राम न्यू मॉर्डन के बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने बच्चो को निकाल कर अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।

एक बच्चे को छोड़ कर सभी बच्चों की स्थिति ठीक है। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें लगी है। पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि हादसे में दो घायलों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है।

हादसे में घायलों की पहचान, विजय सिंह(35) पुत्र दयाल सिंह , अनिल कुमार(42) पुत्र सोहनलाल दोनों निवासी भिताई मल्ली के रूप में हुई है।

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…