रामनगर: जाम से निजात के लिए जल्द ही रामनगर में बनेगा बाईपास, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Spread the love

रामनगर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नेशनल हाईवे रामनगर में बाईपास बनाने की तैयारी में है। चिल्किया से आमडंडा तक बाईपास का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे 309 को फोर लेन बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। पीरूमदारा, टांडा मल्लू पर दो ओवर ब्रिज भी प्रस्तावित हैं। वन विभाग की ओर से पेड़ों के कटान के बाद हाईवे को फोर लेन बनाने का काम शुरू होगा।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग में इस पर कार्यवाही चल रही है। काशीपुर से लेकर नया गांव चिल्किया तक हाईवे फोर लेन होगा। इसके बाद हाईवे पर बाईपास बनाया जाएगा। एनएच के सहायक अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि काशीपुर रोड पर रामनगर शहर से चार किमी. पहले नया गांव चिल्किया से बाईपास बनाया जा रहा है। नया गांव चिल्किया से होते हुए बाईपास पूछड़ी में कोसी नदी तक पहुंचेगा। कोसी नदी पर पुल बनाया जाएगा और इसके बाद छोई गांव से होते हुए बाईपास टेड़ा गांव पहुंचेगा। टेड़ा गांव के पास भी कोसी नदी पर पुल बनेगा और यहां से बाईपास आमडंडा में नेशनल हाईवे पर मिलेगा।

 

काशीपुर से लेकर रामनगर तक नेशनल हाईवे 309 पर फोर लेन बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। -प्रवीन कुमार, अधिशासी अभियंता एनएच


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल: देर शाम फोन पर कही ये बात...सुबह झील में उतराता मिला मनीष का शव, पुलिस कर रही छानबीन, जानें..
  • Related Posts

    बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पर गिरा भारी बोल्डर, बाल-बाल बची जान

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर महादेव चट्टी के पास एक कार के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि बोल्डर कार के अगले हिस्से…


    Spread the love

    हरिद्वार- श्यामपुर के पास रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, 3 की मौत, पांच घायल

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4.2 फ्लाईओवर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो…


    Spread the love